{"_id":"5a2fd8934f1c1b8b688b809d","slug":"41513085075-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को आधे रास्ते में खराब हो गई निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को आधे रास्ते में खराब हो गई निगम की बस
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा
- फोटो : amarujala
कुल्लू। एचआरटीसी की बस घियागी के पास खराब होने से बस में सवार करीब तीन दर्जन सवारियों को बारिश के बीच रात के अंधेरे में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 102 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने चलने वाली निगम की बस 60 किलोमीटर का सफर करने के बाद घियागी से पीछे एकाएक खराब हो गई है।
बस में करीब 35 से 40 सवारियां बैठी थीं और इसमें आधे ज्यादा यात्री आनी, निरमंड, बागासराहन और खनाग आदि के थे। बस खराब होने के बाद निगम ने दूसरी बस भेजने की बात कही थी, लेकिन एक घंटे तक रात के अंधेरे में बस नहीं आईं और सवारियां बारिश में कड़ाके की ठंड में ठिठुरती रही। बस नहीं आने पर सवारियों को यहां लोगों के घरों में शरण लेनी पड़ी। सवारियों को घियागी से आनी के बीच का टैक्सी में 70 रुपये की जगह 350 रूपये किराया देना पड़ा।
जगदीश कुमार, विनोद, गोविंद, राजू तथा टेक सिंह ने कहा कि वह ढालपुर से दोपहर पौने दो बजे चलने वाली कुल्लू-आनी बस से घर जा रहे थे। घियागी पहुंचने पर बस अचानक खराब हो गई। एचआरटीसी की लापरवाही से सवारियों को परेशान होना पड़ा और उन्हें लोगों के घर रात गुजारनी पड़ी। उधर, आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने कहा कि निगम की बस को भेजा गया था लेकिन मौके पर सवारियां नहीं थीं। दर्रा बंद होने से अब दोपहर को चलने वाली बस को बंद कर दिया है।