फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दयपुर में नहीं मिल रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

दयपुर में नहीं मिल रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Fri, 01 Dec 2017 05:30 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
दयपुर में नहीं मिल रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
नहीं मिल रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
विज्ञापन

परिवहन विभाग की लापरवाही वाहन मालिकों पर भारी
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बार-बार हो रहे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं परिवहन विभाग और एसडीएम कार्यालय की लापरवाही घाटी के वाहन मालिकों पर भारी पड़ रही है। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बार-बार चालान कट रहे हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन कर चुके वाहन मालिकों ने परिवहन विभाग व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस ठेकेदार को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आवंटन का ठेका दिया है। उसने समय पर अपना काम पूरा नहीं किया। इस संबंध में उपमंडल उदयपुर के अंतर्गत कई वाहन मालिकों ओपी बोध, सतीश, राजेंद्र कुमार, अमित और तंजिन के अनुसार उन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए दो साल से पैसे जमा कर रखे हैं लेकिन उन्हें अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं मिल रही है। जिस ठेकेदार को यह जिम्मा दिया गया है उसका बार-बार यह तर्क रहता है कि उदयपुर में इंटरनेट की दिक्कत की चलते नंबर प्लेट अपडेट नहीं हो पा रही हैं। वहीं प्रशासन भी इस मामले को लेकर अपना सुस्त रवैया अपनाए हुए है। जिसका लेकर वाहन मालिकों में रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि वाहन मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जल्द मुहैया करवाई जाए। वहीं एसडीएम सुनील वर्मा ने कहा कि इस संबंध में ठेकेदार को निर्देश जारी कर अपना कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed