{"_id":"5a0838c74f1c1bee688bace2","slug":"41510488263-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनम ने येलो, आरोही ने प्राप्त की ग्रीन बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनम ने येलो, आरोही ने प्राप्त की ग्रीन बेल्ट
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
Sports
- फोटो : amarujala
कुल्लू। एलएमएस ढालपुर में गीतोकु काई कराटे डू संघ की ओर से ग्रेडिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षुओं की ग्रेडिंग संघ के तकनीकी निदेशक सैनसई निहाल ठाकुर, मुख्य प्रशिक्षक सैनसई हरीश शर्मा ने की।
इस दौरान खिलाड़ियों ने बेसिक, रनरोकुबाजा, किहोन कुमिते और काता का बेहतर प्रदर्शन कर अगली बेल्ट हासिल की। त्रयंबिका, पुण्यकृति, नैंसी ठाकुर, सोनम, आराधना, शौर्य ने येलो बेल्ट जबकि सानिध्य ने ओरेंज बेल्ट हासिल की। इसी प्रकार आदित्य, अंशुमन, आयुष, आदित्य सूद, समायरा, अर्पिता, राधिका, छेवांग, ज्योत्सना, स्मृति, आकाश, कर्मा, हिमांशू, तंजिन और आरोही ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया। नितिन, सुर्यांशू, सत्यम, इशिका, प्रियांशू ने ब्लू बेल्ट तथा आर्यन भारती, अक्षिता और अरणव नेगी ने पर्पल बेल्ट प्राप्त की। कराटे संघ के प्रधान वेद प्रकाश ने कहा कि कराटे के प्रति जिला के खिलाड़ियों में रूचि बढ़ती जा रही है। कई खिलाड़ी देश व प्रदेश स्तर पर अपना नाम कमा चुके हैं। इस दौरान कराटे संघ के चेयरमैन राजीव किमटा, वॉयस चेयरमैन बंतो चौधरी, राकेश कुमार, खेम सिंह पराशर, नीलम और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।