{"_id":"59e38eb04f1c1bd7538b7a1a","slug":"41508085424-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-काजा वाया रोहतांग बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-काजा वाया रोहतांग बस सेवा बंद
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर/केेलांग (लाहौल-स्पीति)। मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए एचआरटीसी केलांग डिपो ने अपनी रूटों पर बस सेवा को बंद कर दिया है। निगम ने जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा-कुल्लू वाया रोहतांग दर्रा तथा जिला मुख्यालय केलांग से चंबा वाया साच बस सेवा को अब बंद कर दिया है। हालांकि 15 अक्तूबर से अधिकारिक तौर पर इन बस सेवा को बंद कर दिया जाता है, लेकिन निगम ने मौसम की भांपते हुए 16 अक्तूबर से इन रूटों पर बस सेवा को बंद कर दिया है।
बस सेवा के बंद होने से स्पीति घाटी के लोगों को अब जिला मुख्यालय केलांग व कुल्लू मनाली के लिए टैक्सियों में सफर करना पड़ेगा। वहीं घाटी में ठिठुरन बढ़ने से लोगों को आने वाली सर्दी की चिंता सताने लगी है। सर्दी से बचने के लिए घाटी के लोग ढालपुर में दशहरा को सजी अस्थायी मार्केट में गर्म वस्त्रों की खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं।
एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि 16 अक्तूबर से काजा-कुल्लू वाया रोहतांग तथा केलांग-चंबा वाया साच बस सेवा को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि घाटी की चोटियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में निगम ने ऐहतियात के तौर पर बसों को संचालन रोक दिया है।