{"_id":"59b16aa94f1c1bf47f8b4beb","slug":"41504799401-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाढ़ाबाई में संतुलित पोषाहार के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाढ़ाबाई में संतुलित पोषाहार के प्रति किया जागरूक
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह के समापन अवसर पर वीरवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू की ओर से शाढ़ाबाई में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र सिंह आर्य बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों के डेढ़ सौ से अधिक सदस्यों और आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि हम अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार लेकर कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। विशेषकर महिलाओं और बच्चों को संतुलित पोषाहार लेना चाहिए। जागरूकता शिविर की सराहना करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आम महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं और वे पोषाहर के प्रति जागरूक होती हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा की वैज्ञानिक डॉ. चंद्रकांता ने लुप्त होती परंपरागत फसलों और सब्जियों के माध्यम से पोषण स्तर बढ़ाने पर बल दिया। स्वास्थ्य विभाग के जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी देवेंद्र गौड़ ने स्क्रब टायफस की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी रघुवीर शर्मा ने किशोरियों और महिलाओं में व्याप्त अनीमिया को दूर करने और बाल कुपोषण को दूर करने के उपायों की जानकारी दी। इस मौके पर बाल कल्याण समिति कुल्लू के अध्यक्ष शिव सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक नरेश कौंडल, नारद सिंह सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन