{"_id":"6b057a328c7f18964e059d99","slug":"16-crore-spent-hospital-remains-incomplete-even-after-ten-years-kullu-news-c-89-1-ssml1012-192703-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 16 करोड़ खर्च, दस साल बाद भी अस्पताल अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 16 करोड़ खर्च, दस साल बाद भी अस्पताल अधूरा
Wed, 25 Nov 2026 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
पड़ताल:::अनुज गौतम।
पड़ताल
100 बिस्तरों वाले भवन का एक ब्लॉक भी शुरू नहीं, पांच साल से सी-ब्लॉक पूरा होने का इंतजार
कुल्लू और मंडी की 40 पंचायतों के मरीजों को उपचार के लिए जाना पड़ रहा बाहर
रोशन ठाकुर
कुल्लू। सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच कितना बड़ा अंतर है, इसकी तस्वीर बंजार में निर्माणाधीन 100 बिस्तरों का अस्पताल बयां कर रहा है। करीब दस साल बीतने को हैं और लोक निर्माण विभाग इस अस्पताल भवन पर 16 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है, लेकिन विडंबना यह है कि अस्पताल का एक भी ब्लॉक अब तक शुरू नहीं हो पाया है। पांच साल से सी-ब्लॉक को पूरा करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हर बार निर्माण कार्य किसी न किसी कारण से लटकता रहा। अब एक बार फिर विभाग ने सी ब्लॉक का काम शुरू किया है।
अस्पताल से बंजार क्षेत्र के साथ मंडी जिले की करीब 40 पंचायतों के लोगों को घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी। लेकिन करीब एक दशक बाद भी यह उम्मीद हकीकत में नहीं बदल पाई है। अस्पताल भवन के निर्माण पर करोड़ों रुपये राशि खर्च हो चुकी है, जबकि पूरे भवन को मुकम्मल करने के लिए अभी भी करीब चार से पांच करोड़ रुपये की जरूरत बताई जा रही है।
अस्पताल भवन का निर्माण अधर में लटकने का खामियाजा बंजार क्षेत्र और मंडी जिले की करीब 40 पंचायतों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए कुल्लू और मंडी का रुख करना पड़ता है। स्थानीय निवासी अनुज गौतम, हरवंश नेगी, राजू ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर और लाल चंद ठाकुर का कहना है कि यदि 100 बिस्तरों वाला अस्पताल समय पर तैयार हो जाता तो क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय करने की मजबूरी से राहत मिलती।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर वर्षों से इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह परियोजना अब उम्मीद से ज्यादा निराशा का कारण बनती जा रही है। एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बंजार का अस्पताल एक दशक बाद भी अधूरा पड़ा है। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की कि निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कर अस्पताल को जल्द जनता के लिए शुरू किया जाए।
कोट
पिछले सप्ताह अस्पताल भवन का निरीक्षण करने के बाद सी ब्लॉक का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवा दिया गया है। इस ब्लॉक को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अस्पताल भवन के निर्माण पर अभी तक करीब 16 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। -पवन राणा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता
बंजार क्षेत्र की जनता करीब 10 सालों से बंजार के अस्पताल भवन के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा कर जनता को समर्पित करना चाहिए। -हरवंश नेगी, स्थानीय निवासी बॉक्स
सरकार से मांग है कि अस्पताल भवन का काम जल्द पूरा करें। यहां घाटी के हजारों लोगों को सुविधा मिले। बंजार अस्पताल में डॉक्टर तो है लेकिन बैठने को जगह ही नहीं है। बंजार का अस्पताल खुद ही बीमार है। -अनुज गौतम, निवासी बंजार