{"_id":"62e8047a74449903ea5e0b99","slug":"400-called-on-the-first-day-256-candidates-arrived-kullu-news-sml417086169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 400 बुलाए, पहुंचे 256 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 400 बुलाए, पहुंचे 256 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों की जांच करवाने में रुचि नहीं दिखाई है। पुलिस लाइन बाशिंग में पहले दिन सोमवार को दस्तावेजों की जांच के लिए 400 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें 256 अभ्यर्थी ही पहुंचे।
144 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अब मंगलवार को दस्तावेजों की जांच का अंतिम दिन है। इसमें अन्य बचे हुए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह ही पुलिस लाइन बाशिंग पहुंचना होगा। सुबह 11:00 तक पंजीकरण की प्रक्रिया चलेगी। दोपहर बाद 1:00 बजे दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों को एनसीसी, एनएसएस, गरीबी रेखा के प्रमाणपत्र, स्पोर्ट्स कोटे का प्रमाणपत्र समेत दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना अनिवार्य होगा। कुल्लू जिले में पुलिस कांस्टेबल के 86 पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कुल्लू जिले में 637 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास की है।
उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पहले दिन दस्तावेज की जांच के लिए 400 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 256 अभ्यर्थी ही पहुंचे। मंगलवार को दस्तावेज जांच का अंतिम दिन है। इसके बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच नहीं होगी।