{"_id":"6ae4d8fda1c26827ce06e36e","slug":"mid-day-meal-workers-launch-a-campaign-against-the-government-kullu-news-c-89-1-ssml1013-190647-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मिड-डे मील वर्करों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मिड-डे मील वर्करों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मागों को लेकर प्रदर्शन करते मिड डे मिल कार्यकर्ता।-संवाद
कुल्लू। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी कुल्लू ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। यूनियन ने उपायुक्त के माध्यम से निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश को मांगपत्र भी सौंपा।
यूनियन की जिला महासचिव श्यामा शर्मा ने कहा कि मिड-डे मील वर्करों को मिलने वाले 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में विभाजित करने संबंधी विभागीय अधिसूचना तुरंत वापस ली जाए। उन्होंने मांग की कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाले मानदेय का भुगतान हर महीने एक साथ किया जाए, ताकि वर्करों को दोनों हिस्सों की राशि समय पर मिल सके। इसके अलावा 10 महीने के मानदेय के साथ दो महीने का अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाए, जिससे उन्हें पूरे साल का मानदेय मिल सके।
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाली मिड-डे मील वर्करों को यात्रा भत्ता दिया जाए, ताकि उन्हें आने-जाने का खर्च अपनी जेब से न उठाना पड़े। धरने को सीटू के जिला अध्यक्ष चमन ठाकुर और महासचिव राजेश ठाकुर ने भी संबोधित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वर्करों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रेम सिंह, सीता देवी, पार्वती, पवन, कमल देव, मीरा, बबली, रीना, निर्मला, शकुंतला, रीना ठाकुर, किरणा, कमला देवी और हीमी देवी सहित अन्य वर्कर मौजूद रहीं। संवाद