फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   17 deities from Outer Saraj arrived at the temple after 13 days.

Kullu News: 13 दिन बाद देवालय पहुंचे बाह्य सराज के 17 देवी-देवता

Fri, 30 Oct 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
17 deities from Outer Saraj arrived at the temple after 13 days.
दशहरा के वापस अपने देवालय रवाना होने पर बंजार के ​शिल्ह में देवता चलौहन जल के साथ देवता खुडीज
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में भाग लेने वाले बाह्य सराज के 17 देवी-देवता 13 दिन बाद अपने-अपने देवालयों में लौट आए हैं। शुक्रवार तक आनी और निरमंड क्षेत्र के देवी-देवता 150 से 200 किलोमीटर तक का पैदल सफर तय कर अपने मूल स्थानों में पहुंचकर विराजमान हुए। लंबे समय बाद अपने आराध्यों को गांव में पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। देवालय पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक देव विधि-विधान के साथ देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

देवी-देवताओं की वापसी के साथ ही क्षेत्र में देव कार्यों और धार्मिक गतिविधियों का सिलसिला भी दोबारा शुरू हो गया है। कुल्लू दशहरा में भाग लेने के लिए बाह्य सराज के देवी-देवता करीब 13 दिन पहले अपने देवालयों से रवाना हुए थे। इस दौरान उन्होंने लंबा पैदल सफर तय कर दशहरा उत्सव में भाग लिया। उत्सव संपन्न होने के बाद सभी देवी-देवता अपने-अपने देवालयों में लौट गए।
विज्ञापन

देवालयों में लौटने वाले देवी-देवताओं में खुडीजल, शमशरी महादेव, व्यास ऋषि, कोट पझारी, टकरासी नाग, चोतरू नाग, बिशलू नाग, चंभू देवता, सप्त ऋषि और शरशाई नाग सहित अन्य देवी-देवता शामिल हैं। ग्रामीणों ने अपने आराध्यों के आगमन पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह, भागे राम राणा और अमर सिंह ने बताया कि देवी-देवताओं के देवालयों में लौटने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके आगमन के साथ ही क्षेत्र में एक बार फिर देव परंपराओं और धार्मिक गतिविधियों का सिलसिला शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed