फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   40 occupants removed from Sarvari bus stand

सरवरी बस अड्डे से हटाए 40 कब्जाधारक

Fri, 25 Mar 2022 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
40 occupants removed from Sarvari bus stand
ुल्लू के सरवरी में चल ही अवैध रेहड़ी-फहड़ी को हटाते नप के कर्मी।-संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी में अवैध कब्जाधारकों पर नगर परिषद कुल्लू का डंडा चला है। नप की त्वरित कार्रवाई से कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया है।
अंतरराज्यीय बस अड्डा बनते ही इसके आसपास अतिक्रमण के मामले बढ़ने लग हैं, जो नप के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। बस अड्डे के आसपास शुक्रवार को 40 कब्जा धारकों को हटाया गया है। विगत बुधवार को भी एक अवैध खोखे को हटाया गया था, जिसे रातोंरात खड़ा किया गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसी सप्ताह नए बस अड्डे कुल्लू का लोकार्पण किया था। इसके बाद से कब्जों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को बस अड्डा सरवरी के आसपास के अवैैध कब्जों को हटाया है। जो रेहड़ी-फड़ी धारक पंजीकृत नहीं है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई गई। इन रेहड़ी-फड़ी धारकों को भी दोबारा दुकानें न सजाने की हिदायत दी गई है। इसके बावजूद भी न मानने वाले रेहडी-फड़ी और अवैध कब्जा धारकों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और सामान भी जब्त किया जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि नप के पास शहर में 165 रेहड़ी-फड़ी धारक पंजीकृत हैं, लेकिन रोजाना इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। नप बिना पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों पर कार्रवाई करेंगी। कहा कि अवैध कब्जों को बक्शा नहीं जाएगा। कब्जा धारकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed