फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   318245 people will vote in the by-election in Kullu district, Administration engaged in preparations after the announcement of Mandi Lok Sabha by-election

कुल्लू जिला में 318245 लोग करेंगे उपचुनाव में मतदान

Tue, 28 Sep 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
318245 people will vote in the by-election in Kullu district, Administration engaged in preparations after the announcement of Mandi Lok Sabha by-election
ुल्लू। मंडी लोकसभा उपचुनाव का बिगुल बज गया है। अब जिला में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन भी चुनाव करवाने की तैयारियों में जुट गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने बताया कि कुल्लू जिला में कुल मतदाता 318245 हैं। इनमें 1080 सर्विस वोटर शामिल हैं। जिला में कुल मतदान केंद्र 604 हैं। आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों ने फोटो मतदाता सूचियों में अपने नाम अभी तक दर्ज नहीं किए हैं, वे संबंधित एसडीएम कार्यालय में नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व तक फार्म संख्या छह भरकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि मतदाता सूचियों में चुनाव की घोषणा के उपरांत किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता स्टेंडिंग कमेटी, जिला व निगरानी समिति, मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति शामिल है। उन्होंने कहा कि मीडिया सेंटर की स्थापना डीपीआरओ कुल्लू के कार्यालय में की गई है। मीडिया सेंटर का दूरभाष नंबर 01902222446 है जबकि कॉल सेंटर की स्थापना जिला परिषद भवन में की गई है और इसका दूरभाष नंबर 01902222537 है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को होगी चुनाव की अधिसूचना
कुल्लू। मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव के चुनाव की घोषणा हो गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना एक अक्तूबर को की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर जबकि नामांकन पत्रों की जांच 11 अक्तूबर सोमवार को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर है। उन्होंने बताया कि मतदान 30 अक्तूबर शनिवार के दिन होगा जबकि मतों की गणना दो नवंबर को की जाएगी। चुनावी शेड्यूल जारी होने से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसी दिन से चुनावी निगरानी भी प्रभावी हो गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों का सभी राजनीतिक पार्टियों को पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed