फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   317209 voters will cast their vote in Kullu

कुल्लू जिला में 317209 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Fri, 29 Oct 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
317209 voters will cast their vote in Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में 317209 मतदाता मंडी लोकसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक लाख 60 हजार 925 पुरुष और एक लाख 56 हजार 284 महिला मतदाता हैं। मनाली विस में 36428 पुरुष, 36088 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

कुल्लू विस क्षेत्र में 44818 पुरुष, 43493 महिला मतदाता, बंजार विस क्षेत्र में 36654 पुरुष, 35438 महिला मतदाता, जबकि आनी में 43025 पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या 41265 है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिले में 604 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 55 मतदान केंद्र संवेदनशील तथा छह अति संवेदनशील हैं। सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों में केंद्रीय पैरा मिलिट्री बलों की तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न करने के लगभग 2500 पुलिस जवानों सहित कुल 6000 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। मतदान की तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को फोटो पहचानपत्र जारी किए गए हैं। मतदान स्थल पर अपना मत डालने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए अपना मतदाता को फोटो पहचानपत्र दिखाना होगा। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचानपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान दिखाने के लिए 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, राज्य व केंद्र सरकार के लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों से अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों को जारी सरकारी पहचानपत्र में से कोई एक दस्तावेज पेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed