फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बनाला स्कूल की पेयजल योजना का काम शुरू

बनाला स्कूल की पेयजल योजना का काम शुरू

Fri, 16 Nov 2018 07:07 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
बनाला स्कूल की पेयजल योजना का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के हाई स्कूल बनाला को एक साल पहले से जोड़ी जा रही पेयजल स्कीम मामले को लेकर आईपीएच हरकत में आ गया है। विभाग ने योजना का निर्माण कर रहे ठेकेदार को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए पेयजल स्कीम को पूरा करने के आदेश दिए हैं।

अमर उजाला ने 14 नवंबर को ‘एक साल में नहीं बन सकी पेयजल स्कीम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद आईपीएच विभाग ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को दिसंबर महीने तक इस स्कीम को शुरू करने की हिदायत दी है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने स्कीम के शेष बचे निर्माण कार्य को शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि हाई स्कूल बनाला को जोड़ी जा रही पानी की स्कीम एक साल से लटकी हुई है। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन समिति और गांव के लोगों ने आईपीएच के निर्माण कार्य पर सवाल उठाए थे। यहां तक समिति ने धरने की चेतावनी दी थी। एसएमसी के अध्यक्ष हवा सिंह, अभिभावक रोशन लाल, चमन लाल, धर्म सिंह, रमेश कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रताप सिंह, होशियार सिंह, पुष्पा देवी, राम मूर्ति, खेम राम, सुंदर सिंह, अनूप राम, कर्म सिंह, तारा चंद, यशपाल, उषा देवी, गुरदयाल, शीला देवी, प्रभा देवी, मथुरा देवी, करतार सिंह तथा दीपा देवी ने कहा कि ठेकेदार ने पाइप लाइन को कांडीबाग-लोट सड़क तक बिछाया गया है। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने एक माह का अल्टीमेटम दिया है। अगर एक माह के भीतर पेयजल स्कीम का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed