{"_id":"5bad0001867a55013270faa0","slug":"31538064385-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों को बांसुरी की मधुर धुनों से किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शकों को बांसुरी की मधुर धुनों से किया मंत्रमुग्ध
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसुरी की मधुर धुनों और शास्त्रीय संगीत से मंत्रमुग्ध किए दर्शक
नग्गर के आर्ट कॉलेज ने मनाया स्वर गंगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नग्गर (कुल्लू)। हेरिटेज आर्ट कॉलेज नग्गर की ओर से नग्गर कैसल के प्रांगण में स्वर गंगा कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नग्गर की प्रधान सुषमा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनु मजूमदार ने अपनी बांसुरी और आर्ट कॉलेज के बच्चों ने शास्त्रीय संगीत पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
सोमा शर्मा एंड पार्टी ने सरस्वती वंदना पेश की। हेरिटेज आर्ट कॉलेज की अन्नया, नेहा, संजना ने कुल्लवी नाटी पेश कर विदेशी पर्यटकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनु मजूमदार ने अपनी बांसुरी की मधुर धुनों से कार्यक्रम में मौजूद सभी देशी और विदेशी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बांसुरी पर भागेश्वरी राग से शुरुआत कर कई धुनों को अपनी बांसुरी की आवाज दी। उनके साथ बांसुरी पर हरी दत्त भारद्वाज ने सहयोग दिया। वहीं, कॉलेज के बच्चों ने राग भोपाली, राग यमन, राग बिलावल, राग केदार, राग भीम पलासी, राग दरबारी, राग दुर्गा पर प्रस्तुति दी। कॉलेज के चेयरमैन जयचंद कायस्था और प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने कहा कि हेरिटेज आर्ट कॉलेज नग्गर में बच्चों को शास्त्रीय संगीत, तबला, कथक, काष्ठ कला, चित्रकला आदि सिखाई जा रही हैं। इस दौरान सत्यम, निमेश, तनय, ओजस्विनी, किंजल, कनिष्का, ओम, निशांत, प्रशस्त, गुलशन, तुशांत, भुवनेश्वर, खुशबू, रितिका, आकाश, मोहित, आंचल आदि मौजूद रहे।