फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नियम तोड़ने में विधायक भी नहीं पीछे, बाइक रैली में नहीं पहना हेलीमेट

नियम तोड़ने में विधायक भी नहीं पीछे, बाइक रैली में नहीं पहना हेलीमेट

Thu, 05 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
नियम तोड़ने में विधायक भी नहीं पीछे, बाइक रैली में नहीं पहना हेलीमेट
नियम तोड़ने में विधायक भी पीछे नहीं, बाइक रैली में नहीं पहना हेलमेट
विज्ञापन

भाजपाइयों ने बाइक रैली में उड़ाईं यातायात नियमों की धज्जियां
बिना हेलमेट बजौरा से बंजार तक दौड़ाए दोपहिया वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रदेश सरकार के नुमाइंदों पर जनता को राह दिखाने की जिम्मेवारी रहती है, लेकिन जनता के चुने हुए नुमाइंदे ही नियम तोड़ने में लग गए हैं। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के जश्न पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी बाइक रैली में हेलमेट तक पहनना भूल गए। युवाओं के रंग में विधायक ने भी एमवी एक्ट की अवहेलना कर डाली।
युवा मोर्चा की ओर से बजौरा से बंजार तक निकाली गई रैली में भाजपाइयों ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। पुलिस भी जश्न पर निकाली जा रही बाइक रैली में नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई से बच रही है। चुने हुए प्रतिनिधियों के आगे पुलिस भी बेबस नजर आ रही है, जबकि आम नागरिकों पर पुलिस का शिकंजा तुरंत कसता है, जिससे लोगों में भी रोष है। बंजार में युवा मोर्चा के अधिकतर कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट पहने ही बाइक दौड़ा दी, जबकि जश्न के रंग में रंगे विधायक सुरेंद्र शौरी भी बिना हेलमेट ही बाइक में सवार हो गए। प्रदेश में जयराम सरकार ने ही बाइक सवार दोनों लोगों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी किया है, लेकिन सरकार के नुमाइंदे ही इन नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पूर्व में कुल्लू शहर में निकाली गई भाजयुमो की बाइक रैली में भी ऐसे ही हालात थे। सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता अब नियमों को धता बताते हुए रैली निकाल रहे हैं। जिससे आमजन पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
बजौरा से बंजार तक निकाली रैली
केंद्र में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बंजार विस क्षेत्र में बाइक रैली का आयोजन किया गया। बजौरा से लेकर बंजार तक भाजुयमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इसकी अध्यक्षता बंजार युवा मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र पाल ने की। रैली में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान बलदेव महंत, भगतराज, बॉबी, जगदीश, धमेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है विधायक का
इस संबंध में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बाईक रैली उन्हें बंजार में मिली थी। बाइक चलाने वालों ने हेल्मेट पहने थे। फोटो खिंचवाने के लिए हेलमेट उतारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed