फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   निजी बसों में भी दिए जाएं टिकट

निजी बसों में भी दिए जाएं टिकट

Sat, 09 Dec 2017 06:37 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
निजी बसों में भी दिए जाएं टिकट
निजी बसों में टिकट न दिए जाने पर रोष
विज्ञापन

सरवरी में पेंशनर कल्याण संघ कुल्लू की मासिक बैठक
पेंशनरों ने की उपायुक्त से बैठक रखने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ कुल्लू की मासिक बैठक मेें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने निजी बसों में किराया वसूली के बाद टिकट न दिए जाने पर रोष जताया। बैठक शनिवार को कुल्लू मंडल अध्यक्ष जेएन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। सरवरी स्थित टीचर होम में हुई बैठक में संगठन ने कई विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर पेंशनर सुरेश उपाध्याय तथा सुभाष उपाध्याय के निधन पर दो मिनट को मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

वहीं बाद में विभिन्न मांगों को लेकर आठ प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्ष ने कहा कि नई सरकार के गठन पर लंबित मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी से मांगों को उठाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त एचआरटीसी पेंशनरों की दो माह से लंबित पेंशन को जारी करने के लिए पदाधिकारियों को आभार जताया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से संगठन की मांगों को लेकर अगले सप्ताह बैठक रखने की मांग की है। वहीं, संघ ने उपायुक्त कुल्लू से पेंशनरों की समस्याओं को लेकर भी बैठक करने की बात कही। आरटीओ कुल्लू से निजी बसों में टिकट देने, लोनिवि के लोरन से सनातन धर्मसभा सुल्तानुपर, लोरन से खलाड़ा सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने तथा आरएम कुल्लू से वामतट होकर बस सेवा शुरू करने के साथ भूमतीर, माशना, खडीहार और त्रेहण के लिए बसों का संचालन करने की मांग की है। इस मौके पर टीडी ठाकुर, पूरन देव शर्मा, सुदन ठाकुर, अशोक शर्मा, ओपी शर्मा, कमला नेगी, मुन्नी लाल शर्मा, रमा भारद्वाज, ओम प्रकाश और हेमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed