फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सोलंगनाला में बर्फ देखने उमडी़ सैलानियों की भीड़

सोलंगनाला में बर्फ देखने उमडी सैलानियों की भीड़

Mon, 20 Nov 2017 09:36 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
सोलंगनाला में बर्फ  देखने उमडी़ सैलानियों की भीड़
सोलंगनाला में बर्फ में अठखेलियां करते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
मनाली (कुल्लू)।
विज्ञापन

ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की भीड़ एकाएक बढ़ गई है। मनाली के स्नो प्वाइंट्स में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हनीमून कपल से मनाली के पर्यटन कारोबार में वृद्धि हुई है। रोहतांग और सोलंगनाला में ताजा बर्फबारी की सूचना पाकर होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में भी तेजी आई है। सोमवार को मनाली के साथ लगते प्रसिद्ध स्नो प्वाइंट सोलंगनाला और कोठी में भारी संख्या में सैलानी बर्फ देखने पहुंचे। बर्फ में खूब अठखेलियां कर पर्यटकों ने सेल्फी भी ली। हनीमून मनाने दिल्ली से मनाली आए रमेश अग्रवाल और शिवानी अग्रवाल ने बताया कि वे मनाली हनीमून मनाने के लिए आए थे। मनाली में हुई ताजा बर्फबारी ने उनके हनीमून को यादगार बना दिया है। गुजरात से आए दिव्यांश देवरानी और सुगम देवरानी बेन ने बताया कि मनाली की वादियों में ताजा बर्फबारी से नजारा मनमोहक हो गया है। उन्होंने कहा कि बर्फ देखकर उनका सैर सपाटा शानदार रहा है। वहीं, मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली के पर्यटन स्थलों पर ताजा हिमपात से मनाली में सैलानियों की बुकिंग में तेजी आई है। इसमें हनीमून कपल्स की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि बर्फ के दीदार के लिए स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से भी ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। गजेंद्र ने कहा कि इस साल होटल कारोबारियों को विंटर सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed