{"_id":"672905dbdeb118804b015739","slug":"300-students-will-be-introduced-to-the-rich-culture-kullu-news-c-89-1-ssml1015-134131-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाएंगे 300 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाएंगे 300 विद्यार्थी
Mon, 04 Nov 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के सुल्तानपुर स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्र
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा विद्यालय सुल्तानपुर कुल्लू में हिमाचल की समृद्ध संस्कृति देखने को मिलेगी। जिले भर के 40 विद्यालयों के 300 विद्यार्थी प्रदेश के विभिन्न जिलों की संस्कृति से अपनी प्रस्तुतियों से रूबरू करवाएंगे।
छात्रा विद्यालय में चार से सात नवंबर तक सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई जा रही है। सोमवार को सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर चौहान, स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तनवर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पहले दो दिन चार और पांच को छात्र और अंतिम दो दिन छह और सात नवंबर को छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
छात्र वर्ग में सोमवार को संस्कृत गीतिका, श्लोकोच्चारण, शास्त्रीय और लोकगीत (एकल), समूहगान की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इससे पहले स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने समूहगान की प्रस्तुति से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। लोकगीत (एकल) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दलाश, देहुरी, एचएमपीएस आनी, छात्र विद्यालय कुल्लू, छमाहण, च्वाई, खरगा, कोठी, आनी, नव ज्योति, जल्लूग्रां, शिरढ़, कशौली, अरसू, नित्थर, नग्गर, लुहरी, निरमंड, पीज, ब्रांण, कटराईं, जगतसुख समेत 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। संस्कृत गीतिका में शालंग, आनी, बजौरा, नव ज्योति, कशौली, निरमंड, मौहल और त्वार, श्लोकोच्चारण में त्वार, निरमंड, नग्गर, देहुरी, कशौली, मौहल व डुगीलग, शास्त्रीय संगीत एकल में बजौरा, हरिपुर, रायसन व शालंग के विद्यार्थियों ने हुनर दिखाया। देहुरी, नित्थर, ढालपुर, च्वाई, शालंग, आनी, खलोगी, हरिपुर, भुंतर, एचएमपीएस आनी व नव ज्योति विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूहगान की प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सात नवंबर तक करवाई जा रही है। पहले दो दिन छात्र वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
--