{"_id":"6ac381d94064e17ff40cfd38","slug":"288-students-to-showcase-their-talent-at-the-childrens-science-congress-kullu-news-c-89-1-ssml1015-188518-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में प्रतिभा दिखाएंगे 288 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में प्रतिभा दिखाएंगे 288 विद्यार्थी
विज्ञापन
लुहरी स्कूल में 16 से 17 अक्तूबर को होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में कुल्लू जिले के 288 विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रतियोगिता 16 और 17 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुहरी में आयोजित होगी। विभाग ने आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मनाली, कुल्लू, बंजार, आनी और निरमंड उपमंडलों से चयनित विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उपमंडल स्तर पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए कुल 1,260 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इनमें से 288 विद्यार्थियों का जिला स्तर के लिए चयन हुआ है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ज्ञानचंद ने कहा कि चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। इसके माध्यम से उन्हें वैज्ञानिक गतिविधियों और अनुसंधान के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही स्थानीय समस्याओं को वैज्ञानिक नजरिये से समझने और उनके समाधान की दिशा में सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। संवाद