{"_id":"6457deb2a2e9775ad60b5527","slug":"23778-patients-made-online-slip-in-four-months-kullu-news-c-19-1-145231-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चार माह में 23,778 मरीजों ने बनवाई ऑनलाइन पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चार माह में 23,778 मरीजों ने बनवाई ऑनलाइन पर्ची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए पंजीकरण (पर्ची बनाना) करवाने के लिए लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर मरीज काउंटर पर जाकर अपनी पर्ची मांग रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वालों की मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले चार माह में 23,778 मरीजों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर इसका लाभ उठाया है।
कुल्लू अस्पताल प्रबंधन ने अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने की मरीजों को सुविधा प्रदान की है, जिसका मरीजों को फायदा मिल रहा है। बता दें कि ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा देने वाला कुल्लू अस्पताल प्रदेश का पहला जिला बना था, जिसने इस तरह की व्यवस्था मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए की थी। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय ढालपुर में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में जिला कुल्लू समेत लाहौल-स्पीति, चंबा के पांगी और मंडी के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं। अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 800 से 1,000 के बीच रहती है।
वहीं, ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा लेने वाले मरीज भी कम नहीं हैं। अस्पताल में इनकी रोजाना औसतन 200 की संख्या रहती है। अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा 14 दिसंबर 2022 को शुरू हुई थी। हालांकि शुरुआती डेढ़ से दो माह में इस ओर रूझान कम दिखा लेकिन अब ऑनलाइन पंजीकरण में सुविधा का भी मरीज फायदा उठा रहे हैं। इसके लिए बाकयदा अलग से काउंटर बनाया गया है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में उपचार करवाने आ रहे मरीजों को असुविधा न हो। इसके लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पंजीकरण काउंटर पर भीड़ न रहे। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। अब तक पिछले चार माह में 23,778 मरीज इसका लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन
-संवाद