फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   देवताओं के शाही स्नान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

देवताओं के शाही स्नान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Sat, 22 Dec 2018 10:12 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
देवताओं के शाही स्नान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कुल्लू/खराहल। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शनिवार को देवताओं ने देव विधि के अनुसार शाही स्नान वैदिक मंत्रों के साथ राम चंद्र मंदिर में किया। इस दौरान देवताओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं व देवलुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई। इस देव शाही स्नान को देखने के लिए खराहल घाटी के समेत कुल्लू के दूर दराज गांवों के लोग भारी संख्या में राम मंदिर में पहुंचे। ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच जुआणी महादेव, वीर नाथ और छमाहणी नारायण ने सुबह साढ़े नौ बजे सबसे पहले देवता के मुख्य देवलुओं ने गर्म पानी के कुंड में स्नान किया। पांच देवलुओं को यह जिम्मेदारी देवता ने दी और शाही स्नान की रस्म आरंभ हुई। देवताओं ने स्नान के दौरान तीन बार परिक्रमा की। इस दौरान देवता के पुरोहित महेश शर्मा पवित्र जल से मंत्रोच्चारण के साथ देव परंपरा के अनुसार शाही स्नान करवाया। उसके बाद जल को देवलुओं के ऊपर फेंका गया। उसके बाद विशेष पूजा अर्चना की गई। इस देव शाही स्नान में सैकड़ों लोग साक्षी बने। शनिवार को वापसी में रात्रि का पहला ठहराव जरी में किया। जहां पर एक भक्त के द्वारा रात्रि भोज का आयोजन किया। इस दौरान देवताओं का यहां पहुंचने पर फूल व धूप के साथ भव्य स्वागत किया। देवता के कारदार ओम प्रकाश महंत ने बताया कि रविवार को देवताओं का ठहराव जिया में होगा। सोमवार को देवता अपने देवालय में पहुंचेंगे। मंगलवार को मंदिर में देव भोज का आयोजन होगा। इस मौके पर तमाम हरियान मंदिर में प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed