फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बगीचों में तौलिए बनाने में जुटे बागवान

बगीचों में तौलिए बनाने में जुटे बागवान

Sun, 09 Dec 2018 07:15 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
बगीचों में तौलिए बनाने में जुटे बागवान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पतलीकूहल (कुल्लू)। घाटी की आर्थिकी की रीढ़ माने जाने वाले सेब की उम्दा फसल के लिए बागवानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पतझड़ के इस मौसम में सेब के पेड़ों से करीब सभी पत्ते झड़ चुके हैं। लिहाजा पेड़ों के सुप्त अवस्था में जाते ही इनकी प्रूनिंग कर टहनियों की कांट-छांट शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं सेब के पौधों की जड़ों के दायरे में तौलिए बनाने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है।

कई पुराने पड़ों के सूखने के चलते उन्हें काटा जा रहा है। इनके स्थान पर नए पेड़ लगाए जा रहे हैं। इसके लिए नर्सरी से सेब के पेड़ लेने की होड़ मची हुई है। कई पेड़ों पर कैंकर जैसे रोग पनप रहे हैं। इन हिस्सों को ठीक कर इसमें चौपाटिया पेस्ट लगाया जा रहा है। स्थानीय बागवान सोहन लाल, गेहर चंद, प्रेम चंद, राजेंद्र, राजीव, गांथूराम, तीर्थ राम, मुकेश, नीलचंद और पंछीराम ने कहा कि इस बार कई वर्षों के बाद नवंबर माह में बर्फबारी के चलते घाटी का तापमान सेब के अनुकूल बना हुआ है। आगे भी इसी तरह से ऋतुचक्र सामान्य रहता है तो सेब की बंपर फसल होने की उम्मीद रहेगी। बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा में तैनात डॉ. जयंत ने कहा कि सेब की अच्छी फसल के लिए तौलिए बनाना और प्रूनिंग करना उतना ही जरूरी है, जितना कीटनाशकों और फंफूदनाशक दवाओं का छिड़काव करना। लिहाजा सही समय पर इन कार्यों को पूरा करने से बेहतर परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed