{"_id":"5bf014dabdec22561b644a34","slug":"21542460634-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली-औट ब्यास नदी के तटीकरण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली-औट ब्यास नदी के तटीकरण को मंजूरी
Updated Sat, 17 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। केंद्र सरकार ने भुंतर हवाई अड्डे, मनाली-औट ब्यास नदी के तटीकरण तथा कुल्लू-मनाली वामतट सड़क को डबल लेन करने की मंजूरी प्रदान की है। इन तीनों परियोजनाओं से न केवल कुल्लू घाटी का विकास होगा, बल्कि कुल्लू-मनाली के पर्यटन को भी पंख लगेंगे। केंद्र ने भुंतर हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
ब्यास नदी पर पुल बना कर हवाई अड्डे के रनवे को बढ़ाया जाएगा। इससे यहां बड़े स्तर के हवाई जहाज भी लैंड कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने मनाली से औट तक ब्यास नदी के तटीकरण के विस्तृत सर्वेक्षण तथा समुचित धन उपलब्ध करवाने की भी मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे कुल्लू तथा मंडी जिला के उन लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी, जो ब्यास नदी के आसपास गुजर बसर करते हैं। इससे घाटी के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। भुंतर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए इसी माह सर्वेक्षण तथा विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए केंद्र सरकार के उपक्रम वाप्कोस लिमिटेड का एक दल कुल्लू पहुंच रहा है। इसके लिए भी केंद्र सरकार ने भुंतर हवाई अड्डे के विस्तार पर होने वाले व्यय को भी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास के लिए निरंतर सहायता प्रदान कर रही है। कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष भुंतर हवाई अड्डे के विस्तार, ब्यास नदी तथा साथ लगते नदी-नालों के तटीकरण के साथ कुल्लू-मनाली वामतट सड़क को डबल लेन करने का मुद्दा उठाया था, जिस पर गडकरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदेश की इस तीनों मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद अब मंजूरी प्रदान कर दी है।