{"_id":"5bad0005867a557ed101985e","slug":"21538064389-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल बाद बिजली महादेव पहुंचेगी माता दशमी वारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल बाद बिजली महादेव पहुंचेगी माता दशमी वारदा
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल बाद बिजली महादेव पहुंचेगी माता दशमी वारदा
मेले में देवता ब्रिंडू भी लाव लश्कर के साथ होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। काईस क्षेत्र की आराध्य माता दशमी वारदा देव बिजली महादेव के सम्मान में होने वाले मेले के लिए रवाना हो गई है। माता दशमी वारदा छह साल बिजली महादेव पहुंच रही हैं। माता के साथ देवता ब्रिंडू भी शिरकत करेंगे।
शुक्रवार को मेले में माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू का बिजली महादेव से भव्य मिलन होगा। इसके बाद देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। माता दशमी वारदा के कारदार एवं जिला देवी देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने कहा कि 20 भादो के दिन माता दशमी वारदा ने बिजली महादेव जाने के आदेश दिए थे। माता ने गूर के माध्यम से कहा था कि आगे कुछ समय बाद मुझे बुरा दिख रहा है। इसलिए मुझे बुरी घटनाओं को रोकने के लिए अपने भाई बिजली महादेव के पास जाना है। उन्होंने कहा कि माता के आदेशों पर लाव लश्कर के साथ माता का रथ वीरवार को गाहर पहुंच गया है। माता शुक्रवार को बिजली महादेव पहुंचेगी। दोत राम ठाकुर ने कहा कि खराहल के विभिन्न गांवों में रुकने में माता दशमी वारदा अपने देवालय की ओर रवाना होंगी। उन्होंने कहा कि बिजली महादेव जाने को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है। देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि शुक्रवार को मेले में माता भागासिद्ध, माता दशमी वारदा, देवता ब्रिंडू सहित कई देवी देवताओं के शामिल होने की संभावना है।