फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लोनिवि ने 112 कब्जाधारियों को भेजे नोटिस

लोनिवि ने 112 कब्जाधारियों को भेजे नोटिस

Tue, 18 Sep 2018 07:04 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि ने 112 कब्जाधारियों को भेजे नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेश पर लोनिवि ने भुंतर से मौहल तक 112 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। पीडब्ल्यूडी ने डाक विभाग की ओर से रजिस्टरी कर ये नोटिस भेजे हैं। विभाग ने अतिक्रमणकारियों को 30 दिन के भीतर अवैध कब्जों को छोड़ने के लिए कहा है।
कब्जाधारियों ने अगर कब्जा नहीं छोड़ा तो लोनिवि स्वयं डोजर चलाएगा, जिसका पूरा खर्चा संबंधित कब्जाधारी से वसूला जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया है। जबकि लोनिवि सदर कुल्लू पहले ही करीब 60 लोगों को नोटिस दे चुका है। करीब पांच माह तक चली निशानदेही में राजस्व विभाग ने भुंतर से लेकर रामशिला तक पौने दो सौ अवैध कब्जे किए हैं। मेजर डिस्ट्रिक रोड भुंतर-रामशिला तक की गई निशानदेही में रिहायशी भवन सबसे अधिक हैं। इसके अलावा इनमें वे दुकानें व होटल शामिल हैं, जो लोनिवि की जगह पर बनाए हुए हैं। अब लोनिवि ने नोटिस देकर इन लोगों को उनकी जगह छोड़ने को कहा है। कानूनी राय लेने के बाद लोनिवि ने 30 दिनों का समय दिया है। इस समय के बीच अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो फिर लोनिवि अपने डोजर से अवैध कब्जों को गिरा दिया देगा। लोनिवि भुंतर के सहायक अभियंता एसके धीमान ने कहा है कि विभाग ने पहले चरण में 112 लोगों को डाक विभाग के जरिये रजिस्टरी कर नोटिस भेज दिए हैं। इसमें कार्रवाई के लिए 30 दिन दिए हैं।
विज्ञापन


कल सील होंगे पार्वती घाटी के 63 होटल
 पार्वती घाटी में भी हाईकोर्ट के शिकंजे के बाद अब तीसरे चरण में 63 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को वीरवार काे सील किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे और पुलिस जवान हथियारों के साथ तैनात होंगे। एसडीएम सदर डॉ. अमित गुलेरिया की अगुवाई में सील बंदी होगी। उन्होंने कहा कि निशानदेही के बाद कोर्ट ने बचे होटलों, रेस्तरां व होम स्टे को सील करने को कहा है। प्रशासन भी हाईकोर्ट के आदेशों का पालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed