{"_id":"5b7c14d942c792463f793c6a","slug":"21534858457-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार किया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार किया तेज
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। हिमाचल की सबसे बड़ी होटलियर एसोसिएशन के चुनाव 25 अगस्त को होंगे। हालांकि अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है। अध्यक्ष पद को लेकर इन दिनों सभी उम्मीदवारों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर, शनाग पंचायत के पूर्व प्रधान वेद राम ठाकुर और एसोसिएशन में पूर्व मुख्य सलाहकार बुद्धि प्रकाश ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला होगा। मंगलवार को सभी उम्मीदवारों ने होटल एसोसिएशन के सदस्यों के पास जाकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। पूर्व अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर अपने पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को उजागर कर समर्थन मांग रहे हैं। वेद राम ठाकुर भी अपने समर्थकों सहित पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार में कूद गए है। एनजीटी और अन्य ज्वलंत मुद्दों को हल करने को लेकर होटलियरों का समर्थन मांग रहे हैं। जबकि बुद्धि प्रकाश ठाकुर मनाली में पर्यटन के विकास और एनजीटी के मसलों को दूर करने की बात कह रहे हैं।