{"_id":"5b6843184f1c1b9b3e8b5810","slug":"21533559576-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय उत्सव में होगा कलछोरपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय उत्सव में होगा कलछोरपा
Updated Mon, 06 Aug 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय उत्सव के दौरान आयोजित किए जाने वाले सामूहिक लाहौली नृत्य के आयोजन की समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी उपायुक्त अमर नेगी ने की। बैठक में लाहौल-स्पीति के सभी प्रधान, उप प्रधान, महिला व युवक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया।
अमर नेगी ने बताया कि लाहौल के इतिहास में पहली बार इतने बड़ेे स्तर पर सामूहिक लाहौली नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। सभी प्रतिभागी 10 अगस्त तक उपायुक्त कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाएं। उत्सव के दौरान कलछोरपा का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें हर पंचायत से एक-एक प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगे। इनमें तीन पंचायतों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए चुना जाएगा। उन्होंने कला के क्षेत्र में कार्यरत संस्थानों, कुल्लू, शिमला, चंडीगढ़ व दिल्ली में शिक्षा ग्रहण कर रहे लाहौल-स्पीति छात्र संघ के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे भी इस लाहौली नृत्य में भाग लें। उपायुक्त ने सभी सदस्यों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। बैठक में परियोजना अधिकारी आईटीडीपी स्मृतिका नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम मंगल चंद मनेपा तथा उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्रेम नाथ परशीरा समेत अन्य मौजूद रहे।