{"_id":"5b65a1004f1c1bc57a8b8278","slug":"21533387008-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लादारचा उत्सव में पहली बार शुरू होगा टैलेंट हंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लादारचा उत्सव में पहली बार शुरू होगा टैलेंट हंट
Updated Sat, 04 Aug 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के कलाकारों के लिए होगा टैलेंट हंट
पिति दायांग के प्रथम विजेता को मिलेगा 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार
राज्य स्तरीय लादारचा उत्सव में मिलेगा हुनर दिखाने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी में छुपी प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय लादारचा उत्सव में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। स्पीति प्रशासन उत्सव में पहली बार पिति दायंग-एक खोज नाम से टैलेंट हंट की शुरूआत करने जा रही है। इसके तहत घाटी के कलाकारों की प्रतिभा सामने आएगी।
प्रतिभागियों को 300 रुपये प्रवेश शुल्क भरना होगा। प्रवेश प्रक्रिया के लिए 10 अगस्त अंतिम तारीख है। आवेदन करने वाले प्रतिभागियों की आयु 15 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। टैलेंट हंट में केवल स्पीति के स्थानीय कलाकार ही हिस्सा ले सकते हैं। 17 अगस्त से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय लादारचा उत्सव की तैयारियों को लेकर स्पीति प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। स्थानीय ग्राम पंचायतों के अलावा एनजीओ के जरिये गांव स्तर पर टैलेंट हंट की पहल शुरू हो गई है। स्थानीय बुद्धिजीवियों और युवाओं से टैलेंट हंट के लिए प्रशासन को सुझाव मिलने के बाद चयन की प्रक्रिया का खाका तैयार किया गया है। एसडीएम काजा जीवन नेगी ने बताया कि पिति दायंग-एक खोज के अंतर्गत तीन चरणों में कलाकारों को परखा जाएगा। नेगी ने बताया कि पहला चरण ऑडिशन और चयन का होगा। इसके बाद पिति दायंग के लिए प्रतिभागियों का अगले दौर के लिए चयन किया जाएगा। अगले दौर में किसी विशेष थीम पर गीत को लेकर मुकाबला होगा। इसके बाद ग्रांड फिनाले में चयन होगा। ग्रैंड फिनाले के विजेता को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।