{"_id":"5b4b36d14f1c1b38748b4f31","slug":"21531655889-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में कुल्लू के छात्र, छात्राएं जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में कुल्लू के छात्र, छात्राएं जीते
Updated Sun, 15 Jul 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
खेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में चल रही छात्र व छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खो-खो, कबड्डी व बैडमिंटन के कई मुकाबले हुए। बैडमिंटन छात्र वर्ग में कुल्लू एक ने बंजार को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि छात्रा वर्ग भी में कुल्लू एक ने बंजार का हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
छात्र वर्ग के वॉलीबाल में कुल्लू एक ने बंजार को हराया और कुल्लू एक की टीम फाइनल में पहुंच गई। खो-खो की छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में कुल्लू एक ने कुल्लू दो की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। छात्रा वर्ग के खो-खो में बंजार खंड ने कुल्लू एक को हराया है। बंजार की टीम फाइनल में पहुंच गई है। कबड्डी के छात्र वर्ग में निरमंड और कुल्लू दो के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। छात्रा वर्ग का पहला कबड्डी सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार को कुल्लू एक और नग्गर के बीच होगा तो दूसरा मैच कुल्लू दो और आनी खंड के बीच खेला जाएगा। एडीपीईओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि खेलकूद में जिला भर से करीब 400 छात्र, छात्राएं भाग ले रही है।