{"_id":"5adcbb6b4f1c1b60098b5f8e","slug":"21524415339-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल जातर मेले के लिए प्लाट आवंटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल जातर मेले के लिए प्लाट आवंटन आज
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपल जातर मेले के
लिए प्लाट आवंटन आज
नगर परिषद कुल्लू ने शुरू की तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिले में 28 से 30 अप्रैल तक मनाए जाने वाले जिला स्तरीय पीपल जातर मेले के लिए नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में आने वाले कारोबारियों के लिए 23 अप्रैल से प्लाटों का आवंटन किया जाएगा। ऐसे में पीपल जातर मेले के लिए व्यापारियों ने कुल्लू में दस्तक दे दी है।
ढालपुर मैदान में लगने वाले इस मेले में भाग लेने के लिए हर साल दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब से कारोबारी आते हैं। नगर परिषद को भी प्लॉटों की ब्रिकी से लाखों की आय होती है। वहीं बाहरी राज्यों से आए हुए व्यापारियों को इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। पीपल जातर मेले के दौरान करीब एक माह तक ढालपुर मैदान में अस्थायी मार्केट सजी रहती है। खरीददारी करने के लिए कुल्लू और लाहौल-स्पीति के लोग यहां पहुंचते हैं। मेले में हर साल करोड़ों का कारोबार होता है।
उधर नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि सोमवार को पीपल जातर मेले के प्लॉट आवंटन का काम शुरू हो जाएगा। नगर परिषद मेले को पिछले वर्ष की अपेक्षा और बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। वहीं पीपल मेेले को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।