फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब गंभीर बीमारी पर मिलेगी 50 हजार की मदद

अब गंभीर बीमारी पर मिलेगी 50 हजार की मदद

Fri, 16 Mar 2018 10:13 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
अब गंभीर बीमारी पर मिलेगी 50 हजार की मदद
doctor shimla - फोटो : amarujala
कुल्लू। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक सामान्य सभा शुक्रवार को बचत भवन में हुई, जिसमें सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों, आय-व्यय, सदस्यता और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

सामान्य सभा की अध्यक्षता करते हुए एडीएम अक्षय सूद ने कहा कि गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने कई सराहनीय कार्य किए हैं। इसके अलावा जिला में अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस सोसाइटी से जोड़ने के लिए व्यापक मुहिम चलाई गई है। इसी मुहिम के तहत जिला में जूनियर रेडक्रॉस के 6959, यूथ रेडक्रॉस के 43 और कम्यूनिटी यूथ क्रॉस के अंतर्गत 212 नए सदस्य बनाए गए। गत वित्त वर्ष के दौरान सोसायटी ने कुल 439 गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को इलाज और दवाइयों के लिए लगभग 14 लाख 75 हजार रुपये वितरित किए हैं। जिला के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों विशेषकर बुजुर्गों, विकलांगों व महिलाओं की सुविधा के लिए रेडक्रॉस सोसायटी ने मुफ्त मेडिकल जांच शिविर भी लगाए हैं।
विज्ञापन

इन शिविरों में लगभग 1100 लोगों का मेडिकल चेकअप किया गया तथा इन्हें दवाइयां भी दी गईं। एडीएम ने कहा कि आने वाले समय में सोसायटी की विभिन्न सेवाओं और गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। इनके लिए धनराशि जुटाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस से जुड़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीब लोगों के लिए सोसायटी की ओर से 50,000 रुपये तक की आर्थिक मदद देने का निर्णय भी लिया गया। एडीएम ने सोसाइटी के सभी संरक्षकों, उप संरक्षकों और आजीवन सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष सन्नी शर्मा ने विभिन्न गतिविधियों व आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। बैठक में बंजार के एसडीएम एमआर भारद्वाज, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव वीके मोदगिल, संरक्षक, उप संरक्षक और आजीवन सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed