{"_id":"5a65e7884f1c1b8d268b5d18","slug":"21516627848-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालपुर खेल मैदान में ओपन एयर जिम, बजौरा में बनेगा पर्यटन सूचना केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालपुर खेल मैदान में ओपन एयर जिम, बजौरा में बनेगा पर्यटन सूचना केंद्र
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
ढालपुर खेल मैदान में ओपन एयर जिम
और बजौरा में बनेगा पर्यटन सूचना केंद्र
पत्रकारवार्ता में बोले उपायुक्त युनूस, पर्यटकों और जनता को देंगे सुविधा
वरिष्ठ लोगों, बच्चों और पर्यटकों के लिए मुहैया करवाई जाएगी सुविधा
मनाली मॉल रोड में लहराएगा स्मारकीय तिरंगा, माल रोड में बढ़ाएंगे सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए कुल्लू-मंडी जिला की सीमा बजौरा में कई सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। जबकि पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
वे कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों को व्यायाम करने के लिए ढालपुर मैदान में ओपन एयर जिम स्थापित किया जाएगा। इसी के साथ खेल विभाग के जिम को सुदृढ़ किया जाएगा। कुल्लू जिला में आने वाले पर्यटकों यहां के पर्यटन स्थल समेत अन्य जानकारी के लिए सीमा पर बजौरा में एक सूचना केंद्र बनाया जाएगा। सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। यहां काष्ठकुणी शैली के गेट से पर्यटकों का कुल्लू जिला में स्वागत किया जाएगा। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए माल रोड में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बेंच समेत अन्य चीजें पर्यटकों के एंगल से लगवाएं जाएंगे जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को माल रोड पर कुछ अलग दिखे। माल रोड में स्मारकीय तिरंगा भी लहराएगा। यहां तिरंगा झंडा लगवाने की योजना है। इसी के साथ माल रोड पर तारों के जंजाल को भी हटाया जाएगा और इन्हें भूमिगत किया जाएगा। जिससे माल रोड की सुंदरता बढ़े और पर्यटक अपने कैमरों में मनाली की खूबसूरती को आसानी से कैद कर सके। मनाली मॉल रोड पर सेल्फी वॉल भी लगाई जाएगी। जिसमें पर्यटक मनाली की यादों को संजो सकते हैं। इस दौरान डीपीआरओ शेर सिंह और एपीआरओ अनिल गुलेरिया मौजूद रहे।
इनसेट
डीसी ने अवार्ड के लिए दी जिलावासियों को बधाई
डीसी युनूस ने कुल्लू को स्वच्छता व इनोवेशन पर मिले दो अवार्ड जिलावासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड जिलावासियों के सहयोग से ही मिल पाए हैं। यह टीम वर्क का नतीजा है।
विज्ञापन
बॉक्स
पूर्ण राजत्व व गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी
डीसी युनूस ने कहा कि 25 जनवरी को आनी में राज्य स्तरीय पूर्ण राजत्व दिवस मनाया जाएगा। जिसमें सीएम जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणंतत्र दिवस ढालपुर मैदान में मनाया जाएगा। जिसमें मंत्री अनिल शर्मा मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने बताया कि दोनों समारोह के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
...राकेश राणा