फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   स्नो बालीवाल में एआरपी ग्रुप उदयपुर ने जीता खिताब

स्नो बालीवाल में एआरपी ग्रुप उदयपुर ने जीता खिताब

Sun, 14 Jan 2018 09:49 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
स्नो बालीवाल में एआरपी ग्रुप उदयपुर ने जीता खिताब
Sports - फोटो : amarujala
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। नेहरू युवा केंद्र लाहौल-स्पीति और मृकुला आर्ट एंड कल्चर क्लब उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीस खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इंडोर खेलकूद की स्नो बालीवाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एआरपी ग्रुप उदयपुर की टीम ने एसएमआई सीसे स्कूल उदयपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बैडमिंटन के एकल मुकाबले में प्रवीन ने डॉ रविंद्र ठाकुर को हराया। डबल मुकाबले में दिनेश व मनोज ने अविनाश व प्रवीन को हराकर प्रतियोगिता जीती है। इसके अलावा टेबल टेनिस के एकल स्पर्धा में रविंद्र ठाकुर ने लालपथ को पराजित किया। डबल में डॉ रविंद्र ठाकुर और प्रमोद ने लालपथ और रजनीश की हराया। पारंपरिक खेल के छोलो मुकाबले में वीर सिंह गौड़ ने प्रेम सिंह मियां को हराया। लुड्डो में बलवीर और राजेंद्र ने पहला स्थान पाया जबकि प्रेम सिंह और राज दूसरे स्थान पर रहे हैं। कैरम में प्रवीन और अविनाश ने हीराम गौड और मिंगू ठाकुर को पराजित किया। शतरंज में वीर सिंह गौड़ ने डा रविंद्र ठाकुर को हराया। 13 और 14 जनवरी तक आयोजित दो दिवसीय इंडोर खेलप्रतियोगिता में घाटी के 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मृकुला आर्ट एंड कल्वर क्लब के खेल सचिव विनोद तोफा ने बताया कि क्लब हर वर्ष नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से विंटर खेलों का आयोजन करता है। उन्होंने बताया कि खेलों का शुभारंभ स्थानीय बीडीसी सदस्य बलवीर सिंह मियां द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed