{"_id":"5a5791464f1c1b30198b462e","slug":"21515688262-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में छाई संगीता ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में छाई संगीता ठाकुर
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर की छात्रा संगीता ठाकुर ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संगीता ठाकुर ने हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। संगीता की उपलब्धि से कुल्लू में खुशी की लहर है।
नई दिल्ली में 3 से 9 जनवरी तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में दिल्ली ने हिमाचल को हराया। हिमाचल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कबड्डी में उपविजेता बना। कुल्लू पहुंचने पर संगीता का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। 24 दिसंबर को संगीता अपने कोच के साथ नालागढ़ स्थित राज्य स्तरीय कोचिंग कैंप में शामिल होने के लिए रवाना हुई थी। जहां उसने सात दिनों तक खेल के गुर सीखे। संगीता ठाकुर के पिता गिरधारी लाल ठाकुर ने कहा कि उनकी बेटी ने कुल्लू जिला का नाम रोशन किया है। वहीं शारीरिक शिक्षक मनोहर लाल ठाकुर, पूर्व कोच नरेंद्र ठाकुर, शिक्षा उप निदेशक जगदीश, एडीपीईओ रत्न भारद्वाज ने संगीता ठाकुर को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। नग्गर स्कूल के प्रधानाचार्य हरी राम भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल की टीम स्वर्ण पदक जीतने से बेशक चूक गई, लेकिन सिल्वर मेडल जीत कर हिमाचल की इन बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में संगीता ठाकुर को सम्मानित किया जाएगा।