फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   21 DAV students won gold medals in Karate.

Kullu News: डीएवी के 21 छात्रों ने कराटे में जीते स्वर्ण पदक

Thu, 14 May 2026 04:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 04:41 AM IST
विज्ञापन
21 DAV students won gold medals in Karate.
डीएवी के 21 छात्रों ने कराटे में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन

राज्य स्पर्धा में दमखम दिखाएगी स्कूल की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। कराटे संघ जिला कुल्लू की ओर से सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत बाशिंग में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वॉरियर मार्शल आर्ट्स, कराटे क्लब मनाली, सूर्या कराटे क्लब और एकेडमी ऑफ सेल्फ डिफेंस क्लब के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

स्पर्धा में डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 21 छात्रों ने स्वर्ण पदक, पांच छात्रों ने रजत पदक जबकि दो छात्रों ने कांस्य पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 16 एवं 17 मई को बैजनाथ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुमिते वर्ग में लड़कों के मुकाबलों में डीएवी मनाली के छात्र सक्षम, शौर्या, अंशुल, विपुल, आयुष, रेयांश, चन्नय, प्रणव, अभी, ओम और आयुष ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विहान, नीरज, अर्णव भारद्वाज, अभिनव और यश ने रजत पदक जीते। वैभव ठाकुर और शिवेन ने कांस्य पदक हासिल किए।लड़कियों के कुमिते वर्ग में दक्षिता, वीनुका, सान्वी जोशी, तृषा, सिहोना, सान्या, पदमा और दृष्टि ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेल काता वर्ग में आयुष रैना और कनिष्क ने स्वर्ण पदक जीते।प्रधानाचार्या अनीता वर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षक रजनीश कुमार सहित अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed