फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जंगल की आग से बनशीरा देवता का मंदिर राख

जंगल की आग से बनशीरा देवता का मंदिर राख

Sun, 27 May 2018 09:42 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
जंगल की आग से बनशीरा देवता का मंदिर राख
कुल्लू जिला में आग लगने के बाद राख हुआ देवता वनशीरा का मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भुुंतर (कुल्लू)। प्रचंड गर्मी में देवभूमि के जंगल भी धू-धू कर जलने लगे हैं। भुंतर के साथ लगी रोट पंचायत के जंगलों में भड़की आग की चपेट में अब धार्मिक स्थान भी आ गए हैं। पंचायत के खडीसेरी गांव में शनिवार रात को कुछ शरारती तत्वों की ओर से लगाई गई आग से जहां लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई, वहीं आग की लपटों की चपेट में देवता बनशीरा का मंदिर भी जल कर रखा हो गया है। मंदिर के जलने का समाचार सुनकर मौके पर कई लोग पहुंच गए। इस दौरान वन विभाग में तैनात वन रक्षक चैतन्य भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया। उन्होंने आसपास के लोगों से जंगल में आग न लगाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में लग रही आग की घटनाओं को रोकने के लिए अपना योगदान देने की बात भी कही। उधर, देवता बनशीरा का देवालय जलने से देव समाज के लोगों में भारी रोष है। देवता के पुजारी उत्तम चंद और देवता के गूर खेख राम ने कहा कि देवता का मंदिर जलता अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए लड़की देने की मांग की है। डीएफओ पार्वती हीरा लाल राणा ने कहा कि जंगल में आग लगाने वाले लोगों का पता लगाया जाएगा। विभाग उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed