फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शक्ति अर्जित करने स्वर्ग प्रवास पर जाएंगे देवता

शक्ति अर्जित करने स्वर्ग प्रवास पर जाएंगे देवता

Sun, 14 Jan 2018 06:49 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
शक्ति अर्जित करने स्वर्ग प्रवास पर जाएंगे देवता
शक्तियां अर्जित करने स्वर्ग प्रवास पर जाएंगे देवता
विज्ञापन

लाहौल के मंदिरों के कपाट तीन माह तक रहेंगे बंद
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के देवी-देवता 15 जनवरी से दो से तीन माह तक के लिए शक्ति अर्जित करने स्वर्ग प्रवास पर जाएंगे। सोमवार सुबह पौ फटते ही यहां के मंदिरों में पूजा-अर्चना के बीच शंख की आवाज से घाटी गुंजायमान होगी। इसके बाद अप्रैल महीने तक घाटी के लोग अपने घरों की छतों से ही देवी-देवताओं की पूजा करेंगे।

इसके साथ घाटी के मंदिरों में देव कारज पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। जबकि घाटी के अधिष्ठाता त्रिलोकीनाथ और मां मृकुला देवी मंदिर में पूजा पाठ का दौर इस दौरान जारी रहेगा लेकिन घाटी के अन्य देवालयों में पूजा पाठ पर विराम लगेगा। देवी हिडिंबा के गूर रणवीर ने बताया कि हालडा और फागली उत्सव में लोग अपने घरों की छतों से ही देवी-देवताओं की पूजा करेंगे। मूलिंग स्थित महादेव का मंदिर का कपाट भी 15 जनवरी से पूजा के बाद बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed