फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग

वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग

Wed, 10 Jan 2018 09:58 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग
200 रुपये का नोट - फोटो : RBI
बंजार (कुल्लू)। शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला कर्मचारियों ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को पत्र लिख कर उनकी वेतन विसंगतियों व अन्य मांगों को जल्द दूर करने की मांग की है। संघ ने इसको लेकर मंगलवार को एक ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग प्रयोगशाला कर्मचारी संघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष भोला राम ठाकुर तथा सचिव हुकम राम ने बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत एलए व लिपिक वर्ग का वेतन मान ग्रेड पे 1196 के वेतन आयोग के अनुसार एक बराबर था परंतु अक्तूबर 2012 में पूर्व कांग्रेस सरकार ने लिपिक वर्ग को 10300 रुपये 34800 रूपये और 3200 रूपये ग्रेड-पे दे दिया। प्रयोगशाला कर्मचारियों को पुराना ग्रेड-पे 5910 रूपये, 20200 रूपये और ग्रेड पे 1900 रूपये दिया जा रहा है, जिस कारण वेतन में विसंगति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि संघ पिछली सरकार के पास अपनी मांगों को रखा लेकिन आश्वासन के सिवाये कुछ नहीं मिला। सरकार अन्य विभागों के कर्मचारियों को नए ग्रेड-पे दे चुकी है तो प्रदेश प्रयोगशाला कर्मचारी संग के साथ सरकार अन्याय क्यों कर रही है। उन्होंने प्रदेश के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री से उनकी मांगों को जल्द दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed