फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चुनाव परिणाम सुनने को कुल्लू में डटे जनजातीय लोग

चुनाव परिणाम सुनने को कुल्लू में डटे जनजातीय लोग

Fri, 15 Dec 2017 09:46 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
चुनाव परिणाम सुनने को कुल्लू में डटे जनजातीय लोग
EVM Shimla - फोटो : amarujala
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विषम भौगोलिक पृष्ठभूमि के कारण लाहौल-स्पीति विधानसभा की मतगणना कुल्लू जिला के भुंतर स्थित जनजातीय भवन में होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। ईवीएम को आईटीबीपी, पुलिस व होमगार्ड जवानों के सुरक्षा घेरे में रखा गया है। मतों की गणना के लिए ड्यूटी पर तैनात तमाम कर्मचारी लाहौल-स्पीति से कुल्लू पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुरक्षा घेरे में सुबह आठ बजे मतों की गणना शुरू होगी। चुनाव परिणाम सुनने के लिए घाटी से सैकड़ों लोग रोहतांग दर्रा बंद होने से पहले ही कुल्लू पहुंच गए हैं। वहीं दोनों दलों के कार्यकर्ता भी कुल्लू में डटे हैं। चुनाव परिणाम को लेकर कार्यकर्ता जमा घटाव करने में लगे हैं। हालांकि दोनों दलों के साथ ही आजाद प्रत्याशी के समर्थक भी जीत का दावा कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है। इस बार मतदाताओं की खामोशी ने हार-जीत को लेकर प्रत्याशियों को भी असमंजस में डाल रखा है। रोहतांग दर्रा बंद होने के कारण लाहौल घाटी में रह रहे हजारों वोटर अपने प्रत्याशी की जीत की जश्न में शामिल नहीं हो पाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के लिए लाहौल-स्पीति से तमाम अधिकारी ओर कर्मचारी कुल्लू पहुंच गए हैं। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर का कहना है कि विकास और सुशासन के नाम पर घाटी की जनता ने उनके पक्ष में मतदान किया है। जनता को मालूम है कि बीते पांच सालों में जो विकास कार्य हुए हैं आज तक घाटी में उतना काम किसी भी विधायक ने नहीं किया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ राम लाल मार्कंडेय ने कहा कि लाहौल स्पीति की जनता कांग्रेस के पांच सालों के भ्रष्ट शासन से तंग हो चुकी थी। विधायक कमजोर होने से कांग्रेस के कार्यकाल में सरकारी तंत्र लोकतंत्र पर भारी रहा। कांग्रेस को सत्ता से दूर करने के लिए इस बार जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed