फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शास्त्रीय संगीत और महासू नाटी ने मोहा सबका मन

शास्त्रीय संगीत और महासू नाटी ने मोहा सबका मन

Sat, 02 Dec 2017 05:54 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
शास्त्रीय संगीत और महासू नाटी ने मोहा सबका मन
महासू नाटी ने मोहा सबका मन
विज्ञापन

लोक गीतों पर खूब थिरके डीएवी मौहल के नौनिहाल
स्कूल में वार्षिक क्लॉस कॉन्सर्ट की हुई शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
मौहल (कुल्लू)। नौनिहालों को पढ़ाई साथ कला प्रदर्शन का मौका देने के लिए डीएवी स्कूल मौहल ने पहली बार वार्षिक क्लास कॉन्सर्ट का आयोजन किया। जिसमें कक्षा एलकेजी से पांचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आईटीबीपी के कमांडेंट कुशल कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जबकि नायब तहसीलदार राम दयाल, जरढ़ भुट्टी कालोनी पंचायत के उपप्रधान नीरज ठाकुर विशेष अतिथि के तौैर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आगाज एलकेजी के बच्चों ने ओम साई राम गीत पर नृत्य कर किया। कार्यक्रम में महासू नाटी ने खूब धूम मचाई। यूकेजी के बच्चों ने रामायण पर नाटक का मंचन कर दर्शकों को अपनी कला से मंत्रमुग्ध कर दिया। लड़कियों ने ‘किसी से कम नहीं’ थीम पर पहली कक्षा के बच्चों ने अंग्रेजी नाटक प्रस्तुत किया। जिस पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। शानदार शास्त्रीय नृत्य पेश कर दूसरी कक्षा के बच्चों ने नृत्य कला में अपनी परिपक्वता दर्शा कर सब का मन मोह लिया। वहीं तीसरी कक्षा के बच्चों ने कव्वाली पेश कर श्रोताओं को तालियां बजाने में मजबूर दिया। चौथी कक्षा के बच्चों ने अनेकता में एकता विषय पर नृत्य नाटिका पेश कर समा बांधा। जबकि पांचवीं कक्षा के बच्चों ने बेटी है अनमोल थीम पर नृत्य नाटिका के माध्यम से समाज को बेटी का महत्व बताया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी नाटक के अलावा समूह गीत, कविताएं पेश की। वार्षिक क्लॉस कॉन्सर्ट में काफी संख्या में बच्चों ने शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्य अंशु सूद ने मुख्य अतिथि के अलावा अन्य मेहमानों का टोपी और मफलर भेेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अंजू लारजे ने बखूबी निभाया। स्कूल का वार्षिक समारोह 12 दिसंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed