{"_id":"59fde24c4f1c1b6f548baf9d","slug":"201509810764-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों से किए वादे पूरा नहीं कर पाई कांग्रेस सरकार : हांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों से किए वादे पूरा नहीं कर पाई कांग्रेस सरकार : हांडा
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ भुंतर खंड की मासिक बैठक शनिवार को शिव मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान एनके हांडा ने की। प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पेंशनरों ने प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया कि कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा
पत्र 2012 में अतिरिक्त पेंशन वृद्धि और पंजाब की तर्ज पर मेडिकल भत्ता देने का वायदा किया था। इसे सरकार ने पूरा नहीं किया। पेंशनर अब कांग्रेस की सरकार पर विश्वास नहीं करेंगे। पेंशनरों के लिए बार-बार आश्वासन और घोषणाएं कर पेंशनरों के साथ अन्याय किया है।
सरकार ने विधायकों और अधिकारियों को ही मालामाल किया है। संघ ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार पांच साल में स्थायी पेंशन के मुद्दे को हल नहीं कर पाई। दिवाली, दशहरा के मौके पर भी पेंशनरों के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन
उन्हें सितंबर की पेंशन भी अभी नहीं मिली है। पेंशनरों को पेंशन का भुगतान समय पर किया जाए। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ ने स्वास्थ्य सचिव से आग्रह किया कि कुल्लू अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इन खाली पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। मांग की कि उपायुक्त कुल्लू प्राइवेट बसों में टिकट देना सुनिश्चित करवाएं। कहा कि अधिकतर प्राइवेट बसों में टिकट नहीं दिया जा रहा है।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरनदेव शर्मा, संयुक्त सचिव ओपी शर्मा, जिला प्रधान प्रेम चंद, जिला महासचिव नौमी राम ठाकुर, खेम सिंह, फतेह सिंह, कुशाल शर्मा, माधो कैलाश, कस्तुरी लाल, हिरदे राम, जिला प्रेस सचिव अशोक शर्मा, वित्त सचिव डीआर भोपला, महासचिव हरि सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
000