{"_id":"573f038c4f1c1bdb6aac6f0c","slug":"1n-kullu-taxation-department-took-stapes","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स में हेराफेरी पर साढ़े सात लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स में हेराफेरी पर साढ़े सात लाख जुर्माना
कुल्लू
Updated Fri, 20 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
टैक्स चोरी पर कसा शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग ने टैक्स में हेराफेरी करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया है। पर्यटन सीजन और मेले को ध्यान में रखते हुए विभाग की टीमें दबिश दे रही हैं। करीब तीन दिनों में विभागीय टीम ने मनाली, कुल्लू और बंजार में टैक्स चोरी के एक दर्जन से अधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए साढ़े सात लाख रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की सख्त कार्रवाई से होटल संचालकों और कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने कुल्लू, बंजार व मनाली में दबिश देकर टैक्स में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की। पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली में इन दिनों पर्यटन सीजन यौवन पर है। जिसके कारण होटल संचालक लग्जरी टैक्स को लेकर गड़बड़ी कर रहे हैं। मनाली में विभागीय टीम ने दबिश देकर लग्जरी टैक्स में हेराफेरी करने पर करीब डेढ़ लाख रुपये जुर्माना ठोका। वहीं, जिला स्तरीय बंजार मेले में बाहरी राज्यों से बिना बिल सामान लेकर पहुंचे कारोबारियों पर भी टीम ने शिकंजा कसा। टीम ने बिना बिल सामान होने पर करीब ढाई लाख रुपये जुर्माना किया। वहीं, कुल्लू में टीम ने गेस्ट हाउस व अन्य चेकिंग की।
विज्ञापन
इस दौरान यहां भी लग्जरी टैक्स को लेकर अनियमितताएं सामने आईं। जिस पर टीम ने सख्त कार्रवाई करते नियमानुसार जुर्माना किया। पर्यटन सीजन के शुरू होते ही विभागीय टीमें सक्रियता से दबिश दे रही है। रोजाना टीम सरकार को चूना लगाने वाले कारोबारियों व अन्य पर शिकंजा कस रही है। इधर, आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिला के आयुक्त रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों में दबिश के दौरान लग्जरी टैक्स में अनियमितताएं और बिना बिल सामान लाने पर करीब साढ़े सात लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। टैक्स चोरी के खिलाफ विभाग का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन