फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पीड़ित महिलाओं के लिए खुला ठिकाना केंद्र

पीड़ित महिलाओं के लिए खुला ठिकाना केंद्र

Fri, 01 Feb 2019 07:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 01 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिलाओं के लिए खुला ठिकाना केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिंसा से पीड़ित महिलाओं तथा किशोरियों को आपातकालीन समेकित सेवाएं प्रदान करने के लिए केलांग में वन स्टॉप सेंटर (आपातकालीन ठिकाना केंद्र) खोला गया है। उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी ने शुक्रवार को इस केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। परिवार, समाज अथवा कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं और किशोरियों को आपातकालीन समेकित सेवाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही उनको संरक्षण देने के लिए वन स्टॉप केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छात्रावास के एक कमरे में स्थापित किया है। यह केंद्र पीड़िता को एफआईआर दर्ज करने तथा चिकित्सीय सहायता भी उपलब्ध करवाएगा। साथ ही हिंसा से पीड़ित महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए आवश्यक अनुभवी परामर्शदाता सेवाएं देगा। उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी ने कहा कि केलांग में वन स्टॉप केंद्र की स्थापना की गई है। हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए अस्थायी केंद्र है। इसमें महिला के लिए पांच दिनों तक रहने की व्यवस्था होगी। प्रतिदिन सौ रुपये का किट भी प्रदान किया जाएगा। निदेशालय महिला एवं बाल विकास और जिला प्रशासन की तरफ से इस केंद्र को खोला गया है। इस मौके पर एसडीएम सुभाष गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी हुकुम चंद शर्मा, बीडीओ सुरेंद्र ठाकुर, कोषाधिकारी एस पठानिया, प्रधानाचार्य रमेश, रेज ऑफिसर हेमराज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed