फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गणेश चतुर्थी पर नगर में धूम धाम से निकली गई गणेश शोभा यात्रा

गणेश चतुर्थी पर नगर में धूम धाम से निकली गई गणेश शोभा यात्रा

Fri, 14 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर नगर में धूम धाम से निकली गई गणेश शोभा यात्रा
स्वार। गणेश चतुर्थी के मौके पर नगर में गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। नगर में गणेश जी की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाल कर प्राचीन शिव मंदिर में स्थापना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर रंग गुलाल खेला। गणपति बप्पा के जय घोष से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर के प्राचीन शिव मंदिर में हवन पूजन के साथ गणपति भगवान की मूर्ति स्थापना की गई। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाल गणपति बप्पा की मूर्ति को नगर में घुमाया। शोभायात्रा यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर रंग-गुलाल खेला। शोभायात्रा प्राचीन मंदिर से शुरू होकर नगर गलियों में घूमी। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जय कारों से पूरा नजर गूंज उठा। बाद में गणपति की मूर्ति को प्राचीन शिव मंदिर स्थापित कर दिया गया। शोभायात्रा के आयोजक पंडित प्रशांत शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को फिर से शोभायात्रा निकालकर गणपति की मूर्ति को ब्रज घाट में विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान शिव ओम शर्मा, कृष्ण लाल चंद्रा, जगदीश सरन गुप्ता, सूरज गुप्ता, दलीप सिंह गुप्त, चंदन, मुकुल, सनी, सचिन आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed