फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दलदल में फंसी सवारियों से भरी बस

दलदल में फंसी सवारियों से भरी बस

Wed, 12 Sep 2018 09:23 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
दलदल में फंसी सवारियों से भरी बस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। बरसात हो या फिर सर्दी का मौसम, रोहाचला मार्ग सवारियों को हर वक्त परेशान करता है। खस्ताहाल सड़क की मरम्मत न होना से परेशानी हो रही है। बारशि होने के बाद सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है। लोगों को धक्के मारकर बस और वाहन निकालने पड़ते हैं। लोनिवि की लापरवाही का खामियाजा रघुपुर घाटी की सात पंचायतों की जनता को भुगताना पड़ रहा है।

ताजा मामला 11 सितंबर की शाम का है, जब उपमंडल आनी से आई रोहाचला बस खनेरनाला जगह पर कीचड़ के दलदल में फंस गई। बस से भरी सवारियों को करीब 20 मिनट तक परेशान होना पड़ा। इस प्वाइंट पर यह समस्या आम है। बरसात और सर्दी के दिनों में यहां निगम की बस अमूमन फंस जाती है। रोजाना यहां बस फंसने की सूचना मिलती है। लेकिन लोनिवि मूक दर्शक बना है। लगौटी पंचायत के प्रधान टेक चंद, बेली राम, सुरेश कुमार, हंस राज, रोशन लाल, देवेंद्र कुमार, प्रताप सिंह ने कहा कि रोहाचला बस में करीब 30 सवारियां थी। चालक ने बस को निकालने का भरसक प्रयास किया। लेकिन बस बार-बार कीचड़ में ही फंसने लगी। बाद में बस की सवारियों ने उतर कर सड़क पर पत्थर लगाए और धक्का देकर बस को आगे निकाला गया। उल्लेखनीय है कि रोहाचला मार्ग खनाग, कराड़, मुहान, टकरासी, लगौटी, फनौटी व करशैईगाड़ पंचातयों के ग्रामीणों को जोड़ती है। परंतु बरसात से सड़क की हालत काफी दयनीय बनी है। लोनिवि ने भी सड़क को बदहाली में छोड़ रखा है। पूर्व प्रधान परस राम ने कहा कि सरकार रघुपुर घाटी की अनदेखी कर रही है। बरसात से खराब हुई सड़कों का दुरुस्त नहीं किया गया है। इससे लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राहुल सूद ने कहा कि बरसात के चलते कुछ समस्या आ रही है। मामला उनके ध्यान में आया तो सोलिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed