फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शोभायात्रा के साथ आरंभ हुआ राज्य स्तरीय जनाजातीय उत्सव

शोभायात्रा के साथ आरंभ हुआ राज्य स्तरीय जनाजातीय उत्सव

Tue, 14 Aug 2018 06:56 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा के साथ आरंभ हुआ राज्य स्तरीय जनाजातीय उत्सव
भव्य शोभा यात्रा के साथ जनजातीय उत्सव का आगाज
विज्ञापन

मंत्री मारकंडा ने किया शुभारंभ, पहली सांस्कृतिक संध्या में रोजी, सावन ने मचाया धमाल
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय उत्सव में होगी सौंदर्य, वॉयस ऑफ हिल्स स्पर्धा
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भव्य शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव का आगाज हुआ। शोभा यात्रा में कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा भी शामिल हुए। जनजातीय उत्सव की पहली सांस्कृतिक सांध्य स्थानीय गायिका रोजी शर्मा और सावन जरियाल के नाम रही।

जनजातीय उत्सव में पहली बार वॉयस ऑफ हिल्स और सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शोभा यात्रा के बाद कृषि मंत्री डॉ. मारकंडा ने उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। गोंधला के बिंदु कला मंच ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांधा। इसके अलावा पहली सांस्कृतिक संध्या में कांगड़ा, किन्नौर, चंबा, लद्दाख, पटियाला के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। रोजी शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में शावा देमो, मा डोले मा और भाई साहब जी केलांग सेला गीत से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले कार्यकारी उपायुक्त अमर नेगी ने डॉ. मारकंडा का खतग, शाल और लाहौली टोपी पहना कर अभिनंदन किया। अमर नेगी ने बताया कि जनजातीय उत्सव में सौंदर्य प्रतियोगिता ओर वायस ऑफ हिल्स का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। वायस ऑफ हिल्स के लिए हिमाचल भर से आए बेहतरीन गायक और गायिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बताया कि वायस ऑफ हिल्स के विजेता को 25 हजार को इनाम दिया जाएगा, जबकि प्रथम रनरअप को 15 और दूसरे रनरअप को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सौदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को मिसेज इंटरनेशनल फोटोजनिक की विजेता कल्पना ठाकुर ग्रूमिंग कर रही है। कल्पना ठाकुर के मार्ग दर्शन में यह सुंदरियां तीन दिनों तक जनजातीय उत्सव की मंच पर जलवा बिखेरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed