{"_id":"5b6063704f1c1b07788b6f2a","slug":"191533043568-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की पर लेकर सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की पर लेकर सड़कों पर उतरे लोग
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैंज सीएचसी को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
दस दिन का दिया अल्टीमेटम, इमरजेंसी सुविधा प्रदान करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/सैंज। एक सप्ताह पहले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों की कमी को लेकर हुए धरने प्रदर्शन के बाद अब सैंज सीएचसी में डॉक्टरों की कमी पर लोग सड़कों पर उतर गए हैं। लोगों ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई।
लोगों ने नायब तहसीलदार सैंज को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश सरकार को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। चेताया है कि इस अवधि के अंदर सैंज सीएचसी में डॉक्टरों के रिक्त पदों व इमरजेंसी की सुविधा प्रदान नहीं की गई तो 10 अगस्त को प्रदर्शन किया जाएगा। बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश शर्मा की अगुवाई में मंगलवार को सैंज सीएचसी में डॉक्टरों की कमी व इमरजेंसी की सुविधा शुरू करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। महेश शर्मा ने कहा कि सैंज सीएचसी में कई दिनों से डॉक्टर ही नहीं है और न ही मरीजों को यहां रात के समय सुविधा नहीं मिलती है। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सीएचसी में मरीजों को इमरजेंसी की सुविधा प्रदान की जाए। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों को भी भरा जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नया भवन बना है, उसे भी सुचारु रूप से चलाया जाए। इस दौरान सुरेश कुमार, गविश, मोती राम, प्रदीप कुमार, कैलाश, संजू, दीपू, टोनी आदि मौजूद रहे।