फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली टैक्सी यूनियन को किया जा रहा बदनाम:गुप्त

मनाली टैक्सी यूनियन को किया जा रहा बदनाम:गुप्त

Tue, 29 May 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
मनाली टैक्सी यूनियन को किया जा रहा बदनाम:गुप्त
टैक्सी यूनियन को किया जा रहा बदनाम : गुप्त
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। मनाली यूनियन के बाहर की टैक्सियां और निजी वाहन पर्यटकों को रोहतांग के लिए ढो रहे हैं। उनसे ओवर चार्ज किया जा रहा है। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान गुप्त राम ने कहा कि टैक्सी यूनियन को बदनाम किया जा रहा है। कुल्लू, बंजार, भुंतर, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और निजी गाड़ियां हर रोज सुबह छह बजे रोहतांग के पास जा रही हैं। ये गाड़ियां कोट बूट वालों की ओर से लगाई गई हैं। मनाली की टैक्सी यूनियन को बदनाम किया जा रहा है। आरोप लगाया है कि कोडवर्ड के आधार पर यह टैक्सियां आगे जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन, होटलियरों और ट्रेवल एजेंसी में टैक्सी यूनियन द्वारा रेट लिस्ट दी गई है। रेट लिस्ट को लेकर होटलियर्स और ट्रेवल एजेंट गंभीर नहीं हैं और न ही प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी किए हैं। हर होटल के रिसेप्शन और माल रोड में यह रेट लिस्ट लगाई जाए। रोहतांग के परमिट पर ही रेट लिस्ट लगाई जाए। उन्होंने इलेक्ट्रिक बस का स्वागत किया है। उन्होंने मंत्री और प्रशासन से आग्रह किया कि मढ़ी तक टैक्सियों को जाने दिया जाए और उसके आगे इलेक्ट्रिक बसें जितनी मर्जी उतनी चलाई जाएं। उन्होंने कहा कि जगह-जगह शौचालय बनाए जाएं। इस दौरान सचिव किशोरी लाल, कोषाध्यक्ष किशन दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed