{"_id":"5adf37f04f1c1b86098b6439","slug":"191524578288-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिले फूलो पर ही बिक गया कुल्लू का रसीला प्लम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिले फूलो पर ही बिक गया कुल्लू का रसीला प्लम
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिले फूलों पर ही बिक गया कुल्लू का रसीला प्लम
जिला में प्लम की 70 प्रतिशत फसल का हुआ सौदा
यूपी, दिल्ली और पंजाब के व्यापारियों ने घाटी में दस्तक
अमी चंद भंडारी
कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू का प्लम बाहरी व्यापारियों को खूब पसंद आ रहा है। कुल्लू घाटी के अधिकतर प्लम के बगीचों का सौदा फूलों के खिलने पर हो चुका है। कुछ व्यापारी इन दिनों भी बगीचों को खरीद रहे हैं। बताया जा रहा है कि अधिकतर उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने प्लम के बगीचे कर खरीद-फरोख्त की है। ऐसे में बागवानों को घर बैठे ही अच्छे दाम मिल गए हैं।
घाटी में पंजाब व दिल्ली के व्यापारियों ने भी दस्तक दे दी है। जिला में 11 हजार हेक्टेयर भूमि पर प्लम की विभिन्न किस्मों की पैदावार हो रही है। कुल्लू के विभिन्न इलाके में बाहरी व्यापारियों ने रसीला प्लम फूल आने की अवस्था में खरीद रखे है। हालांकि कुछ व्यापारी इन दिनों भी बगीचों को खरीदने में व्यस्त हैं। कुल्लू जिला में करीब 70 फीसदी प्लम की खरीद बाहरी राज्यों के व्यापारियों न कर दी है। कुल्लू का प्लम जून माह के दूसरे सप्ताह में तैयार हो जाता है। प्लम को तैयार होने में डेढ़ माह से भी ज्यादा समय है, लेकिन व्यापारियों ने फूलों पर ही सौदे कर दिए हैं।
इस संबंध में प्लम के व्यापारी सलीम, जावेद, मुर्तजां, जफर और तासीम के अनुसार कुल्लू के रायसन, डोभी, माहिली, थरमाण, सेउबाग, काईस, कराड़सू घराकड़ और कुल्लू के निचले कई क्षेत्रों में प्लम की खरीद कर ली है। प्लम की फसल को बगीचों में ही पैक कर मंडियों में भेजा जाता है। इससे प्लम का पाउडर खराब नहीं होता है। ऐसे में फलों की गुणवत्ता बनी रहती है। घाटी के बागवान अमित कुमार, सुशील, कर्म चंद, दीपक, सुरेश कुमार, नवीन, अर्जुन तथा वीर सिंह आदि ने कहा कि यूपी तथा अन्य राज्यों के व्यापारियों ने दस्तक दी है। इससे बागवानों को अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. आरके शर्मा के अनुसार इस साल प्लम की अच्छी पैदावार है। इससे बागवानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।