{"_id":"5a9039324f1c1bb1208bad7e","slug":"191519401266-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय में नहीं बन रहे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय में नहीं बन रहे आधार कार्ड
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में नहीं बन रहे हैं आधार कार्ड
कार्ड बनाने को पहुंच रहे लोग दो दिनों से परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया थम गई है। दो दिनों से आधार कार्ड बनवाने को पहुंच रहे लोगों को बिना कार्ड बनाए ही वापस लौटना पड़ा है। कार्ड बनाने को दूर-दूर से पहुंच रहे लोगों में प्रशासन के प्रति भारी रोष है। एसडीएम कार्यालय ढालपुर में स्थापित आधार केंद्र में दो दिनों से आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। सेवा केंद्र में तकनीकी खराबी के कारण आधार कार्ड का कार्य नहीं हो रहा है का एक सूचना पत्र लगाया गया है।
दो दिनों से आधार कार्ड बनवाने को पहुंचे प्रेम सिंह, पवन सिंह, कुब्जा देवी, कांता देवी, ईशा ठाकुर, पल्लवी ठाकुर, चंद्रकला, अमर, संजय, लीला चंद, देवराज, अंकित कुमार, ईश्वर सिंह, उमा देवी और नीलम के अनुसार वह 22 फरवरी से लगातार दो दिनों से आधार कार्ड बनवाने को आए हैं लेकिन उन्हें केंद्र में कोई भी कर्मचारी नहीं मिली है। उमा, चमन और पवन ने कहा कि वह अपने बच्चों के कार्ड बनाने को आए थे। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक उन्होंने केंद्र के कई चक्कर लगाए लेकिन उन्हें हर बार ही निराशा हाथ लगी। बच्चों का दाखिला करवाना है ऐसे में आधार कार्ड जरूरी हो गया है लेकिन दो दिनों से आने के बाद भी उनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है। इस संबंध में एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि आधार सेवा केंद्र में क्या दिक्कत है इसके बारे में जवाब मांगा जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो ऐसे में प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा।
.......रोशन ठाकुर